बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी के सड़क पारा में आज से साप्ताहिक रामायण का आयोजन होगा। वही कथा का समापन 19 अक्टूबर बुधवार को होना है। कथा के दौरान चयनित श्रेष्ठ मानस मंडली को प्रथम पुरुस्कार 7001 रुपये व शील्ड, द्वितीय पुरुस्कार 5001 रुपये व शील्ड, तृतीय पुरस्कार 3001 रुपये व शील्ड सहित प्रत्येक मानस मंडली को 101 रुपये सांत्वना राशि एवं चयनित 5 मानस मंडली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने मानस मंडली एवं लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है।







