बिलाईगढ़ : जनपद सदस्य का चुनाव लड़ेंगे युवा जनसेवक अनिल गजेंद्र श्रीवास…
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने चुनाव के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में लग गए है। वही बिलाईगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से जनपद सदस्य पद हेतु युवा जनसेवक अनिल गजेंद्र श्रीवास का नाम चर्चा में है।
बता दे कि अनिल बचपन से ही जुझारू और सहयोगात्मक विचारधारा और समर्पित व्यक्ति है। उन्होंने कोरोना महामारी के समय लोगों को रोजगार के उद्देश्य से गरीब मजदूरों के घर-घर जा कर जॉब कार्ड बनवाना, दिव्यांगजनों के लिए बैसाखी एवं जरूरत के सामान उपलब्ध करवाना, समाज में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाना, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, नारी सम्मान के लिए कार्यक्रम करवाना इनका प्रमुख उद्देश्य रहा है। उनके कार्यो को देख 2023 में समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए विधानसभा स्तरीय प्रशस्तिक पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया था। इसलिए पूरे जनपद क्षेत्र वासियों का कहना है, ऐसे सुयोग्य युवा को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाए ताकि क्षेत्र में चहूमुखी विकास हो सके।








