बिलाईगढ़ : नए साल 2023 का आगाज हो गया है। आज रविवार को एक जनवरी है और पूरा देश नए साल की जश्न में है।
इसी सिलसिले में नव वर्ष पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर पहुंचकर भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की बधाईयां दी। साथ ही विधानसभा बिलाईगढ़ के राजनीतिक घटनाक्रम से अवगत कराने के साथ ही संगठन के कार्यों के संबंध चर्चा परिचर्चा किया।
इसके साथ ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि नए साल पर ईश्वर से कामना है कि यह नव वर्ष आप सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो। सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प पूरा होगा।