भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने ली मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

कार्तिक जायसवाल
बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने रविवार को भेड़वन गुडेली एवं सालर मल्दा (ब) मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक aप्रारंभ के पूर्व भारत माता एवं पार्टी के निवदाताओ के छाया चित्रों पूजा अर्चना कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद जालान की यह पहली बैठक थी। जिलाध्यक्ष के पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने अनेकों चौक चौराहों में जोरदार स्वागत किया।

- Advertisement -

वही बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा अब चुनावी बिगुल बज चुका है। छत्तीसगढ राज्य के चुनाव 2023 में होने वाले हैं।विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहना होगा। कार्यकर्ता ज़मीन पर जा कर कार्य करेंगे तभी देश में 2024 को भी कमल खिलेगा और विकास कार्य होगा। सभी को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। प्रत्येक ग्राम केंद्रों तक पहुचकर पोलिंग प्रमुखों को अपना काम करना होगा। अब वक्त आ गया इस कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का इस के लिए एक एक कार्यकर्ता को अपने बुथो में जाकर रोज़ घरों में जा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार कि नाकामी को बताना होगा। इन चार साल में छत्तीसगढ़ राज्य का क्या हाल है आप सभी भलीभांति परिचित हैं। आए दिन लुट हत्या चोरी सट्टेबाजी आम बात हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने एक काम दे रखा है कबाड़ी और चखने का सेंटर, जहां देखो वहां चारों तरफ अराजकता का माहौल है कोई भी अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है।

वही आगे जालान ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा आगामी 11 नवम्बर को बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली आयोजित किया गया। इस रैली में प्रदेश भर से लाखो महिलाये एकजुट हो रही है जिसमें जिले की महिलाएं भी शामिल होंगी। इस महतारी हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। इस महतारी हुंकार रैली-सभा में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक महिला बहनों को शामिल करना है।

इस बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी छत्तर सिंह नायक, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, पूर्व विधायक जवाहर नायक, जिला उपाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल, दुर्गा प्रताप सिंह, श्याम सुंदर रात्रे, पवन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि भुवन मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, अनु जाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक मनोज लहरे, मनोज मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रामनारायण देवांगन, जिला मंत्री चंचला महिलांगे, मीरा धरम जोल्हे, देव कुमारी लहरे, मंडल अध्यक्ष भेड़वन गुडेली देवेंद्र रात्रे, सालर मल्दा ब मंडल अध्यक्ष रवींद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष सरसिवा झाड़ू लाल साहू, कोसीर मंडल अध्यक्ष भूषण लाला चंद्रा, ललिता राजू निराला, डॉ.दिनेश लाल जांगड़े, भारत भूषण जोल्हे, सुंदरमणि पटेल, बृहस्पति यादव, बंसीधर पटेल, रामकुमार थूरिया, संतोष साहू, उमेश अग्रवाल,राजा गुप्ता, हरिनाथ खूंटे, प्रह्लाद डडसेना, सतीश रात्रे, मयंक अग्रवाल, धीरज दीक्षित, अरविंद महिलांगे, कमलेश कुर्रे सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

छत्तीसगढ़ : दो बाइकों की भिड़ंत में मां बेटे सहित तीन की मौत…दो बच्चे घायल…

छत्तीसगढ़ : दो बाइकों की भिड़ंत में मां बेटे सहित तीन की मौत...दो बच्चे घायल… बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!