बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ़ विधानसभा द्वारा 30 दिसम्बर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे छ.ग. के कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक आम सभा का आयोजन नगर पंचायत बिलाईगढ़ इंद्रा मार्केट में किया गया है। बीजेपी बिलाईगढ़ मंडल अध्यक्ष मा. धनेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आमसभा में कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय जी, रायपुर लोकसभा मा.सांसद सुनील सोनी जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी श्री निर्मल सिन्हा जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, जाजंगीर चांपा लोकसभा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले जी, भाजपा अनु जाति मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला पाटले जी, पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ.सनम जांगड़े जी, सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान जी सहित क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता गण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आमसभा में प्रदेश सरकार की नाकामयाबी तथा स्थानीय समस्याओ और लोगो को प्रधानमंत्री आवास दिलवाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जनता के सम्मुख रखा जायेगा। आम सभा में भाजपा / मोर्चा/ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य जनप्रतिनिधि, शक्ति- केंद्र प्रभारी संयोजक सह-संयोजक बुथ अध्यक्ष, बुथ पदाधिकारी बुथ समिति के सदस्य, सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।







