अधिकारियों के आश्वासन पर स्थगित हुआ भाजपा का अनिश्चितकालीन हड़ताल, कर रहे हैं गौरव पथ निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने की मांग…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

नगर पंचायत बिलाईगढ़ के विरूद्ध जनहित मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल, एसडीएम कार्यालय को सौंपा ज्ञापन…

- Advertisement -

कार्तिक जायसवाल
बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ़ द्वारा नगर पंचायत बिलाईगढ इंद्रा मार्केट के पास जनहित 8 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया। जहा एक सप्ताह के भीतर विभिन्न मांगो को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों के आश्वासन पर अनिश्चित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। वही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 8 सूत्रीय मांग पूर्ण नहीं होने पर दुम्हानी मोड़ के पास चक्का जाम करने की चेतवानी दी है। इस 8 सूत्रीय मांगो में प्रमुख मुद्दा बिलाईगढ़ नगर में बन रहे गौरव पथ निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण तेजी लाने की मांग कर रहे है। इससे पूर्व में नगर पंचायत बिलाईगढ़ में अनिमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा नेताओ, नगर पंचायत के पार्षद, कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय बिलाईगढ़ में नगर पंचायत के क्रियाकलापों के खिलाफ आगामी विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

देखे क्या है भाजपा के 8 सूत्रीय मांग :- बस स्टैंड से दिनेश शर्मा घर तक गौरव पथ निर्माण कार्य को स्वीकृत प्राक्लन के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराया जाए। खसरा नंबर 717/2 इंदिरा मार्केट में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए। दिनेश शर्मा घर से बंगलाभाटा पुलिया तक गौरव पथ निर्माण कार्य अनुमानित लागत 2 करोड़ शीघ्र ही प्रारंभ किया जाए। बिलाईगढ़ जलावर्धन योजना अनुमानित लागत 20 करोड़ रुपए को शीघ्र पूर्ण कराकर प्रत्येक नगरवासी के घर तक शुद्ध पेयजल मुहैया कराई जाए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य अनुमानित लागत 75 लाख रुपए शीघ्र प्रारंभ किया जाए। नगर में पशुओं के रख रखाव हेतु गौठान निर्माण कार्य शीघ्र कराई जाए। बिलाईगढ़ में प्रतीक्षा बस स्टैंड का निर्माण कार्य शीघ्र कराई जावे। सभी बसों को अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ में प्रवेश कराई जावे।

भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुभाष जालान का प्रथम जिला आगमन पर भव्य स्वागत…

इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में प्रमुख रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता सियाराम कहार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रामनारायण देवांगन, मंडल अध्यक्ष धनेश साहू, मंडल अध्यक्ष सरसिवा झाडूराम साहू, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष त्रिलोकचंद देवांगन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरेश देवांगन, सांसद प्रतिनिधि राधा राकेश, अनु जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बारटे, महामंत्री संजय सोनवानी,मंडल मंत्री सुकदेव साहू, लोकनाथ साहू, कन्हैया साहू भाजयुमो जिला उपध्यक्ष, भाजयुमो जिला प्रचार प्रसार सतीश रात्रे, जिला मीडिया किसान मोर्चा प्रभाकर कर्ष, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंडल संयोजक डॉ. प्रह्लाद डडसेना, कृष्णा देवांगन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नंदू साहू, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक जयसवाल,अनु जाति मोर्चा जिला मीडिया अरविंद महिलांगे, भाजयुमो कन्या शक्ति सयोजिका गणेशी राकेश, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रथ बाई देवांगन, महामंत्री लीला बाई राकेश, दूथनाथ साहू, कमलेश कुर्रे, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता गण एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Latest News

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न... गिरीश सोनवानी देवभोग : लकेश्वरी बाल समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु...

More Articles Like This

error: Content is protected !!