छत्तीसगढ़ : हाईटेंशन तार की चपेट में आये 3 बच्चे, 2 बच्चो की मौत…गांव में पसरा मातम…
गरियाबंद : जिले में एक बड़ी एवं दुखद घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेत में खेलते समय तीन बच्चे बोर के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। जिसमें से एक बच्चे को वहां मौजूद लोगों ने जैसे तैसे बचा लिया, मगर 2 बच्चों की मौके पर मौत हो गई।
शिवरीनारायण : एक की कुएं में मिली लाश तो दूसरे की सीढ़ी में…हत्या की आशंका…
यह घटना ग्राम केराबहारा की है। इस दुखद हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया है। बता दे की खेत में खेलते समय बच्चे बोर के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। जिसमें 8 वर्षीय दुर्गेश और 6 साल के संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई व 1 बच्चे की जान बच गई।







