जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है, वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों को उपचार हेतु रांची और कुनकुरी के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक नये साल का जश्न व पिकनिक मनाकर 10 लोग एक कार में सवार होकर अपने घर वापस आ रहे थे। सभी ईको मारुति वाहन में सवार थे। लौटते वक्त बेने के आगे ढलान में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और हादसा हो गया। गुल्लु फॉल में इसी दौरान गुल्लु व छुरी के मध्य उतराव में वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार जाकर सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई।
जिससे कार में सवार 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है, वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बताया जा रहा 2 घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रांची रिफर किया गया है वहीं 4 अन्य घायलों का उपचार कुनकुरी में चल रहा है।बताया जा रहा मृतक व घायल सभी नारायणपुर क्षेत्र के हैं वहीं वाहन एक सचिव का है। मामले की जानकारी पर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।