छत्तीसगढ़ : दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर दो वर्गों के कार्यकताओं के बीच हुई जमकर झड़प…इलाके में तनाव का माहौल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर दो वर्गों के कार्यकताओं के बीच हुई जमकर झड़प…इलाके में तनाव का माहौल…

- Advertisement -

रायपुर : कवर्धा ज़िले के कामठी गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर दो संगठनों, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और एक हिंदू संगठन के बीच झड़प की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि दोनों संगठनों के बीच हुये विवाद में हिंदू संगठन के कई कार्यतकर्ता घायल हो गये। विवाद की सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा हुआ है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

पूरा मामला कूकदूर थाना अंतर्गत कामठी गांव का है। बताया जा रहा है की गांव में हिंदू संगठन के द्वारा नवरात्र पर दूर्गा मूर्ति की स्थापना के लिए पंडाल लगाया गया था। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडाल का विरोध करते हुये विवाद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच झड़प की नौबत आ गई। इस घटना में हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता घायल हो गये।

दोनों पक्षों के बीच विवाद की जानकारी के बाद जिला पुलिस मौके पर पहुंची है। पूरे गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराने में जुटी हुई है।

Latest News

तुलसी प्रसाद साहू स्व. नरेंद्र चंद्राकर स्मृति छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित…

तुलसी प्रसाद साहू स्व. नरेंद्र चंद्राकर स्मृति छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित... रायपुर : राजधानी के विमतारा सभागृह में शिक्षक...

More Articles Like This

error: Content is protected !!