छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी…हादसे में 02 लोगों की मौत 04 घायल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिरी…हादसे में 02 लोगों की मौत 04 घायल…

- Advertisement -

सक्ती : सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जो कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पोता गांव के पास शराब भट्ठी के समीप पहुंचते ही वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे नहर में जा गिरी।

ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन के शीशे तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सक्ती अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान चालक और एक नाबालिक की मौत हो गई।

थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतकों के गांव कुसमूल में शोक का माहौल है।

Latest News

बलौदाबाजार में महिला जैसा हुलिया रखने वाला साइको किलर गिरफ्तार : पैरावट में जला दी लड़की की लाश, इंस्टा पर लड़कियों के नाम बना...

बलौदाबाजार में महिला जैसा हुलिया रखने वाला साइको किलर गिरफ्तार : पैरावट में जला दी लड़की की लाश, इंस्टा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!