छत्तीसगढ़ : प्राचार्य की हत्या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका का बदला लेने शिक्षक को उतारा मौत के घाट…
बिलासपुर : बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में शिक्षक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। वही पुलिस ने हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी स्थित हाई स्कूल के प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव लिंक रोड स्थित यश बैंक के बगल वाली गली में रहते थे। वे यहां पर अपनी पत्नी अनिता के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। उनका बेटा दिल्ली और बेटी मुंबई में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। गुरूवार की रात पति-पत्नी घर में थे। रात को प्राचार्य अपने घर के सामने पोर्च में टहल रहे थे।
छत्तीसगढ़ : स्कूल जाने की हड़बड़ी में शिक्षक की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, इलाज के दौरान हुई मौत…
जहां ग्राम हरदीकला निवासी उपेंद्र कौशिक अचानक वहां दीवार फांद के पहुंच गया। जहां प्रदीप श्रीवास्तव के ऊपर ब्लेड और गमले से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही शिक्षक की मौत हो गई। इधर दोनो के बीच विवाद से घर के बाहर हुए शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इस दौरान प्राचार्य मेन गेट के पास लहूलुहान पड़े थे। उनके सिर एवं गले में गंभीर चोट के निशान थे।
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। जहां मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंचे। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और पुछताछ की। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी उपेंद्र कौशिक को संदेह हालत में पकड़ा। जहां पुछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव उसकी गर्लफ्रैंड को काफ़ी परेशान करता था।जिसका बदला लेने वहा गुरूवार देर रात को प्रदीप श्रीवास्तव के घर पहुंचा था और घटना को अंजाम देकर वह फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस की तत्परता से अब वह सीधे सलाखो के पीछे जा पहुंचा है। वही मामले में तारबाहर पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।







