छत्तीसगढ़ : जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने भी आंगनबाड़ी परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी दुष्कर्म केस में जमानत पर रिहा हुआ था।
Breaking : बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई…प्रशासन ने किया सील…
घटना बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र की है। आरोपी का नाम लखन लाल देवांगन है। मृतिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पहचान योगेश्वरी देवांगन के रूप में हुई है। रोज की तरह आज भी योगेश्वरी आंगनबाड़ी पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी लखन लाल देवांगन पहुंचा और वाद-विवाद करते हुये योगेश्वरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…
घटना में योगेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर हुये हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इधर, आरोपी ने हत्याकांड के बाद आंगनबाड़ी परिसर में ही खुदकुशी कर ली।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पर मृतिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में आरोपी को सजा भी हुई थी। जनवरी 2026 में ही आरोपी लखन देवांगन जेल से जमानत पर छूट कर अपने घर आया था।
आज जब योगेश्वरी आंगनबाड़ी पहुंची तो आरोपी चाकू लेकर पहुंचा और उसके उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
गांव में दो लोगों की मौत के बाद से हड़कंप मच गया है। मृतिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या और युवक के खुदकुशी के बाद से दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले में जांच और मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।








