छत्तीसगढ़ : टुकड़ों में मिली महिला की सिर कटी लाश, पेट में घुसी थी लोहे की रॉड…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में एक महिला की वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई। उसका टुकड़ों में कटा शव सोमवार को राजनांदगांव में एक तालाब से मिला। महिला के सिर के साथ ही उसके हाथ-पैर भी काट दिए गए थे। पेट में एक लोहे की रॉड घुसी हुई थी। ऐसे में आशंका है कि हत्या के बाद महिला के शव के टुकड़े किए गए और इसके बाद धड़ को तालाब में फेंका गया। महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, गुंडरदेही तालाब में सोमवार को ग्रामीणोंने एक महिला का शव देखा। सिर कटी लाश देखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पता चला कि महिला के पेट में लोहे की रॉड आर-पार घुसी हुई थी। जबकि सिर के साथ ही उसके हाथ-पैर भी गायब थे। इसके बाद मौके पर SP, एडिशनल SP सहित अन्य अफसर भी पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों को भी बुला लिया।

 

Cortesy : DB

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!