छत्तीसगढ़ : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका…प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा…पार्टी को लेकर कही ये बात…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका…प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा…पार्टी को लेकर कही ये बात…

- Advertisement -

रायपुर : निकाय चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पीआर खुंटे ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

बता दे कि खुंटे पलारी से विधायक रहे और वो सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने। बाद में वो जोगी शासनकाल में भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए थे। सतनामी समाज के नेता खुंटे को अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया था और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पार्टी छोडऩे को लेकर कांग्रेस की रीति-नीति की आलोचना की है। खुंटे ने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य का गठन किया गया था, वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। खुंटे ने अपने भावी राजनीति कदम पर सिर्फ इतना ही कहा कि नई पार्टी बनाने या फिर भाजपा अथवा किसी दल में शामिल होने को लेकर जल्द कोई फैसला लेंगे।

Latest News

छत्तीसगढ़ : मोबाइल गेम खेलने परिजनों ने किया मना…युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

छत्तीसगढ़ : मोबाइल गेम खेलने परिजनों ने किया मना...युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या... बिलासपुर : मोबाइल गेम की लत...

More Articles Like This

error: Content is protected !!