बिलासपुर : इंस्टाग्राम में एक्स गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी पूर्व प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 20 साल का आरोपी निहाल पाण्डेय पिता सुरेश कुमार पाण्डेय विजयापुरम सरकंडा का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया है।
बता दे कि युवती ने आरोपी निहाल पाण्डेय के विरूद्ध उसकी अंतरंग एवं अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में वायरल कर उसकी सहेली एवं रिश्तेदारो को भेजने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर थाना सरकंडा में अपराध कमांक 1007 / 2022 धारा 509 ख भादवि 67 आई टी एक्ट भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसकी सूचना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। जिस पर तत्काल आरोपी की धड़पकड़ कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे।







