छत्तीसगढ़ : नर दंतैल हाथी का मिला शव, चरवाहे ने दी विभाग को सूचना…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर वन मंडल के वन परीक्षेत्र घुई ग्राम पकनी में आज रविवार एक नर दंतैल (टस्कर) हाथी का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। हाथी की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा। अफसरों का कहना है कि हाथी किस दल का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हाथी की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। हर बार की तरह ग्रामीणों से ही विभाग को हाथी के शव की जानकारी मिली। अफसरों का कहना है कि अंदरूनी क्षेत्र के चलते पता नहीं चला।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, घुई वन परिक्षेत्र के जजावल बीट के ग्राम पकनी बसती के किनारे में नर हाथी का शव पड़े होने की सूचना वन विभाग को मिली थी। यह इलाका असनापारा व पकनी के बीच के जंगल के क्षेत्र का बताया जा रहा है। हाथी की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। वही हर बार की तरह चरवाहे से ही विभाग को हाथी के शव की जानकारी मिली। अफसरों का कहना है कि अंदरूनी क्षेत्र के चलते पता नहीं चल पाया, फिलहाल जांच जारी है।

Latest News

सारंगढ़ : सद्भावना क्रिकेट मैच में हर बार की तरह जिला प्रशासन की टीम रही विजयी…

सारंगढ़ : सद्भावना क्रिकेट मैच में हर बार की तरह जिला प्रशासन की टीम रही विजयी... सारंगढ़ : स्वतंत्रता दिवस...

More Articles Like This

error: Content is protected !!