Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : पिता को पिलाई शराब फिर कत्ल कर गाड़ दी लाश : छत से धक्का देने पर भी नहीं हुई मौत तो कुल्हाड़ी से काट डाला…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : पिता को पिलाई शराब फिर कत्ल कर गाड़ दी लाश : छत से धक्का देने पर भी नहीं हुई मौत तो कुल्हाड़ी से काट डाला…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 15, 2023No Comments4 Mins Read8 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : पिता को पिलाई शराब फिर कत्ल कर गाड़ दी लाश : छत से धक्का देने पर भी नहीं हुई मौत तो कुल्हाड़ी से काट डाला…

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पहले अपने पिता को शराब पिलाई। इसके बाद उसे छत से फेंक दिया। छत से नीचे गिरने के बाद भी जब वो नहीं मरा तो उसने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद उसके शव को बाड़ी में ले जाकर गाड़ दिया। हत्यारे के मामा ने बाड़ी में खून पड़ा देखा तो उसे शंका हुई। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

    बलौदाबाजार : आज बलौदाबाजार प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल…इस कार्यक्रम में होंगे शामिल…

    एएसपी ग्रामीण अनंत कुमार ने बताया कि मामला बोरी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले सूरज पटेल (21वर्ष) को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 15 सालों से अपने पिता पवन पटेल (45 वर्ष) से अलग रह रहा है। पवन पटेल ने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए पुश्तैनी 8 एकड़ जमीन बेच दी। ढाई एकड़ जमीन ही बची थी वो उसके लिए भी ग्राहक तलाश रहा था। जब इसकी जानकारी सूरज को हुई तो उसने 12 जनवरी की रात पिता को अपने मामा के घर बुलाया। वहां छत पर बैठकर दोनों ने देर रात शराब पी। सूरज ने पिता को जमीन न बेचने के लिए समझाया। इस पर पवन पटेल सूरज से झगड़ा करने लगा। गुस्से में आकर सूरज ने अपने पिता को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद वो नीचे आया और बेसुध हालत में पड़े पिता को घर से डेढ़ सौ मीटर दूर अपनी बाड़ी में ले गया। वहां उसने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को गढ्‌ढा खोदकर गाड़ दिया।

    बिलाईगढ़ : यूट्यूब के माध्यम से छत्तीसगढ़ी गानों की छटा बिखेरते ग्रामीण कलाकर…”मया दे दे माया वाली”…

    पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछताछ की। इस पर उसने अपने पिता की हत्या करना कबूल कर लिया। सूरज ने बताया कि वो पिता की हत्या करने के लिए मजबूर हो गया था। उसका पिता पूरी जायदाद को नशे में बर्बाद कर चुका था। बची हुई जमीन भी बेचने जा रहा था। घटना की रात भी वो उसे समझाने के लिए गया था। उसने पिता के कहने पर ही उसे शराब पिलाई। उसे जमीन न बेचने के लिए समझाया तो झगड़ा करने लगा। इसलिए गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी। सूरज के बताने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के सामने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा।

    पुलिस के मुताबिक सूरज अपने पिता को समझाने बिरेझर गांव उसके घर गया था। वहां पिता ने सूरज से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। इस पर सूरज ने साथ बैठकर पीने का प्लान बनाया और पिता को बाइक में बैठाकर ननकट्‌ठी शराब भट्ठी ले गया। शराब खरीद कर दोनों मामा के घर परसदा गए। वहां देर रात मामा की बाड़ी में बने मकान की छत पर बैठकर शराब पी। शराब के नशे में ही पिता ने बेटे से विवाद करना शुरू कर दिया। इससे आवेश में आकर उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सूरज घर चला गया था। अगले दिन 13 जनवरी को उसका मामा रामकुमार अपनी बाड़ी में फसल को पानी दे रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि उसकी बाइक में काफी मात्रा में खून लगा देखा। वो बाइक सूरज लेकर गया था। इसलिए रामकुमार ने सूरज से पूछताछ की। सूरज मामा को गोलमोल जवाब देने लगा तो रामकुमार बोरी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने जब खून की जांच की तो वो मानव खून मिला। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

     

     

    Courtesy : DB

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,048 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,687 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,405 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,213 Views
    Don't Miss

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    By Ghatna ManchanMarch 25, 20260

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन… बिलाईगढ़ :…

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1051527
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.