छत्तीसगढ़ : करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत…जंगली जानवरों का शिकार करने बिछाया था तार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

महासमुंद : जिला मुख्यालय महासमुंद से 22 किमी दूर कोडार एलबीसी नहर में विद्युत करंट से एक नर हाथी की मौत हो गई। घटना 7 जनवरी की रात 9-10 बजे की है। हाथी गस्त दल को जैसे ही हाथी को करंट लगने की सूचना मिली। वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रात में करीब 11 बजे रायपुर और महासमुंद से वन अमला का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया।

रफ्तार का कहर : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को रौंदा…एक्टिवा सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत…

- Advertisement -

वन विभाग के अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों वन्य प्राणियों का शिकार करने वाला गिरोह सक्रिय है। कोडार जलाशय के पास 11 केवी विद्युत लाइन में हुकिंग कर तार बिछाया गया था। दो हाथी गरियाबंद जिले से विचरण करते हुए महासमुंद के रास्ते सिरपुर क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे। इनमें से एक दंतैल हाथी शिकारियों के द्वारा बिछाए गए तार के संपर्क में आ गया। इससे नर हाथी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Latest News

गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अब्दुल गफ्फार मेमन का सम्मान…सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान…

गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अब्दुल गफ्फार मेमन का सम्मान...सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए...

More Articles Like This

error: Content is protected !!