छत्तीसगढ़ : किसानों को आज किया जाएगा बकाया धान बोनस का भुगतान…
रायपुर : आज 25 दिसम्बर सुशासन दिवस पर किसानों को 2 साल की बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय आयोजन अभनपुर ब्लॉक के ग्राम बेन्द्री में होगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों को धान बोनस दिए जाने की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रूपए का वितरण किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।







