Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : मां ने अपनी ही 4 महीने की बच्ची को जिंदा कुएं में फेंका…बोली-भूत ले गया होगा…इस वजह से दिया घटना को अंजाम…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : मां ने अपनी ही 4 महीने की बच्ची को जिंदा कुएं में फेंका…बोली-भूत ले गया होगा…इस वजह से दिया घटना को अंजाम…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanNovember 1, 2022Updated:November 1, 2022No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : मां ने अपनी ही 4 महीने की बच्ची को जिंदा कुएं में फेंका…बोली-भूत ले गया होगा…इस वजह से दिया घटना को अंजाम…

    छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 4 महीने की बच्ची की उसकी मां ने ही हत्या कर दी। मां ने अपने बेटी को जिंदा ही कुएं में फेंक दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने परिजनों से कह दिया कि मेरी बेटी लापता हो गई है। उसे भूत उठाकर ले गया होगा। मगर मामला पुलिस के पास पहुंच गया और पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के घोघरा गांव का है।

    Breaking : अब ये होंगे नव गठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर, देखे आदेश…

    यह पूरी वारदात 22 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन 23 अक्टूबर की सुबह घोघरा गांव में कुएं में तैरती हुई राही यादव नाम की बच्ची की लाश मिली थी। शव मिलने के बाद परिजन बच्ची का अंतिम संस्कार करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। फिर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था।

    पान, पानी, पालागी की नगरी सारंगढ़ में 10 दिसंबर को पत्रकारों की कार्यशाला में प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ. श्री सुरेंद्र दुबे जी का हो रहा आगमन…रात्रि कालीन कवि सम्मेलन का होगा भव्य आयोजन…

    इस केस में पुलिस लगातार परिजनों से पूछताछ कर रही थी। इसके बावजूद एक हफ्ते तक मामले में कोई खास जानकारी सामने नहीं आ सकी। इसके बाद पुलिस की टीम एक बार फिर से 30 अक्टूबर को घोघरा गांव पहुंची। क्योंकि पुलिस को पहले से ही बच्ची की मां बबीता यादव (25) की थ्योरी पर शक था। इसलिए उस दिन पुलिस ने फिर से बबीता से पूछताछ की। तब बबीता ने अपना गुनाह कबूल किया और जो बताया वो दिल दहला देने वाला है।

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम 3.0 एवं एकता दौड़ का हुआ आयोजन…संसदीय सचिव ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का किया शुभारंभ…जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर – एसपी ने लगाई दौड़…

     

    पति के व्यवहार से तंग आकर ऐसा किया : बबीता ने बताया कि मैंने ही अपनी बच्ची को जिंदा कुएं में फेंक दिया। मैंने इसलिए ऐसा किया क्योंकि मैं अपने पति चंद्रप्रकाश यादव (28) के व्यवहार से तंग आ गई थी। बबीता ने बताया कि बचपन से मैं अपने बड़े पिता के यहां रही। इसलिए मेरा पति मुझे मेरे बड़े पिता से जमीन मांगने के लिए कहता था। मगर मैंने उसे इनकार कर दिया था। इस वजह से वह बार-बार विवाद करता था।

    महिला ने बताया कि हमारे पहले से ही 2 बच्चे हैं। जब मैं 3 महीने की गर्भवती थी। तब से मेरा पति मुझसे जमीन मांगने के लिए कहता रहता था। पर मैं मना कर चुकी थी। उस वक्त हम लोग पुणे में थे। मैं और मेरे पति दोनों वहां मजदूरी करते थे। लेकिन चंद्रपक्राश ने वहीं यह शर्त रख दी थी कि यदि तुम जमीन नहीं लोगी तो मैं यह तीसरे बच्चे को स्वीकार नहीं करूंगा। तुम्हें मेरी बात नहीं माननी तो तुम गर्भपात करा दो। इसी बात से परेशान होकर मैं वापस यहां गांव आ गई और बाद में राही यादव को जन्म दिया।

    बबीता ने कहा कि मेरी बच्ची होने के बाद और अभी कुछ दिन पहले 15 अक्टूबर के आस पास मेरा पति घर आया था। लेकिव वो मुझसे बात ही नहीं करता था। राही को भी नहीं देखता था। मुझे ये खराब लगता था। इसके बाद चंद्रप्रकाश हमसे बिना बात किए ही वापस पुणे चला गया था। इसलिए मैंने 22 अक्टूबर की रात को अपनी बेटी को उठाकर कुएं में फेंक दिया। किसी को पता ना चले इसलिए भूत की कहानी भी सुनाई। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को पूरे मामला का खुलासा किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,046 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,686 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,376 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,207 Views
    Don't Miss

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    By Ghatna ManchanMarch 19, 20260

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन……

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1050923
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.