छत्तीसगढ़ : आपसी विवाद और अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करते हुए उतारा मौत के घाट…फिर स्वयं थाना पहुंचकर किया सरेंडर…
मस्तूरी : मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिमतरा में आपसी विवाद व अवैध संबंध के शंका पर पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आरोपी पति ने मस्तूरी थाना पहुंचकर अपना जुर्म कबूल करते हुए अपने आप को सरेंडर कर दिया।
बता दे कि ग्राम लिमतरा निवासी शंकर सूर्यवंशी पिता बलदाऊ सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष रात को शराब के नशे में घर पहुँचा, जिसके बाद किसी बात को लेकर पत्नी चंद्रिका बाई से विवाद हो गया। शंकर सूर्यवंशी को इस बात से इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी की हाथ मुक्के से घसीट घसीट कर पिटाई शुरू कर दी, मारपीट से आहत पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी भनक आरोपी पति को लगते ही उसने मस्तूरी थाना पहुंच पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कार्यवाही कर रही है।







