छत्तीसगढ़ : टोनही के शक में ग्रामीणों ने महिला को मरते दम तक पीटा…परिजनों के साथ भी की ग्रामीणों ने मारपीट…6 ग्रामीणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…घटना मंचन।

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : टोनही के शक में ग्रामीणों ने महिला को मरते दम तक पीटा…परिजनों के साथ भी की ग्रामीणों ने मारपीट…6 ग्रामीणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…घटना मंचन।

- Advertisement -

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरपाठ में टोनही कहते हुए एक महिला पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ : भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत…पिकनिक मना कर लौटते वक्त हुआ हादसा…6 लोग गंभीर रूप से घायल…

 

मिली जानकारी के अनुसार थाना शंकरगढ के ग्राम डुमरपाठ नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इस गांव में पहाड़ी कोरवा समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। गांव के कुछ लोग एक पहाड़ी कोरवा परिवार की महिला को टोनही कहते हुए उसके घर पहुंचे और लाठी, डंडा और पत्थर से महिला पर हमला कर दिया। इस हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव करने सामने आए परिवार के दो सदस्यों पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मारपीट की घटना में शामिल लोगों ने आक्रोश में महिला के शव को उसके घर के करीब ही फेंक दिया। मृतक महिला के परिजनों ने 6 ग्रामीणों पर हत्या और परिवार पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस डुमरपाठ पहुंची और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं छह लोगों को गिरफ्तार कर थाना ले गई है।

Latest News

51 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार…अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा…

51 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार...अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा... गिरीश सोनवानी गरियाबंद : गरियाबंद जिले के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!