छत्तीसगढ़ : पिकनिक मनाने गए आत्मानंद स्कूल के दो छात्र नदी में डूबे…गोताखोर कर रहे तलाश…
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर चाम्पा जिले के बलौदा थाना अंतर्गत आत्मानंद स्कूल के दो छात्र नदी में डूब गए हैं। आज पिकनिक मनाने के दौरान हसदो नदी में यह घटना हुई है। पुलिस मौके पर गोताखोरों के साथ मौजूद हैं और बच्चो की नदी में तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बलौदा थाना क्षेत्र के पँतोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में पिकनिक स्पॉट में यह घटना हुई। यहां हसदो नदी में पिकनिक स्पॉट है जहां लोग पिकनिक मनाने आते हैं। बता दे कि आत्मानंद स्कूल बलौदा व जय भारत स्कूल बलौदा के 8 बच्चे पिकनिक मनाने गए थे। तभी आत्मानंद स्कूल के दो छात्र दिव्यांश कटकवार (16) व प्रांजल देवांगन (17) दोनो नहाने उतरे थे पर गहरे पानी मे जाकर डूब गए। दोनो बच्चे बलौदा निवासी हैं।







