छत्तीसगढ़ : तुम काली दिखती हो कहने पर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, टंगिया से गला रेत कर दिया घटना को अंजाम…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : तुम काली दिखती हो कहने पर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, टंगिया से गला रेत कर दिया घटना को अंजाम…

- Advertisement -

शादी के बाद काली होने और लड़का जैसा दिखने के ताने से तंग आकर पत्नी ने अपने ही पति की टंगिया से गला काटकर की हत्या कर दी। अमलेश्वर पुलिस ने सोमवार को कापसी गांव में 40 वर्षीय अनंत सोनवानी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी संगीता को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी महिला को उसकी चार महीने की बेटी के साथ जेल भेज दिया गया। रविवार रात महिला ने अपने पति की टंगिया मारकर हत्या कर दी।

घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की। इस पर महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उससे करीब डेढ़ साल पहले शादी की थी। शादी करने के बाद से आरोपी उससे मारपीट करने लगा था। उस पर काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था। पुलिस ने सोमवार को महिला के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज करके जेल भेज दिया।

एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर के मुताबिक अनंत सोनवानी की पहली पत्नी की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसने डेढ़ साल पहले संगीता से दूसरी शादी की। संगीता पहले से शादीशुदा थी। अनंत ने उसे बेहतर जिंदगी और खुश रखने का झांसा देकर अपने साथ रख लिया था। अनंत की पहली पत्नी से 12 साल बेटा हर्ष है। जबकि संगीता से शादी करने के बाद दोनों की चार माह की बेटी है। पुलिस के मुताबिक पहले महिला ने पुलिस को यह बताया कि खाना खाने के बाद वह अपनी बेटी के साथ सो गई थी। जब सुबह उठी तो पति का लाश कमरे में पड़ी मिली। पुलिस को घटना के बाद से पत्नी पर शंका थी। इस वजह से उससे सख्ती से पूछताछ की।

Latest News

अमलीपदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा ला रहे दो युवक गिरफ्तार…

अमलीपदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा ला रहे दो युवक गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी अमलीपदर : नया सवेरा अभियान के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!