मुख्य चिकित्सा अधिकारी एफ़ आर निराला व युवा मोर्चा महामंत्री कार्तिक जायसवाल ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ…
बिलाईगढ़ : ग्राम पुरगाव में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉ एफ़ आर निराला और युवा मोर्चा महामंत्री कार्तिक जायसवाल ने रविवार को गनन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डॉ एफ़ आर निराला ने अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये।
बता दें कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है, पल्स पोलियो अभियान तीन दिन तक चलाया जाएगा, पहले दिन 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 4 और 5 मार्च को टीम के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जाएगा।