मूर्ति अनावरण हेतु मुख्यमंत्री के आश्वासन को राज गोड़ समाज के मुख्य प्रवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने किया स्वागत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्याम शंकर मिश्र के मूर्ति के अनावरण को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के द्वारा आश्वस्त किया गया है कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम में देवभोग जब भी वे पहुंचेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्याम शंकर मिश्र जी का मूर्ति अनावरण करेंगे। वही आश्वासन के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है।

- Advertisement -

वही क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमसिंग ध्रुवा पूर्व जनपद पंचायत सदस्य व पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी गरियाबंद सदस्य एवं आदिवासी राजगोंड समाज के मुख्य प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री जी के आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि हम समस्त कांग्रेसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्याम शंकर मिश्र के सहयोग संघर्ष योगदान को कभी नहीं भूल सकते, हमारे लिए एवं क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का समय है कि हमारे बीच से एक महान अनुभवी व्यक्ति ऐसे रहे जो स्वयं गांधी जी के अंगरक्षक थे। देश की आजादी के लिए अपनी जवानी निछावर कर दिया, ऐसे महान पुरुष के मूर्ति का अनावरण करने का मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन देना हमारे लिए खुशी की बात है। वे चाहते हैं कि मुख्यमंत्री के कर कमलों से जल्द से जल्द मूर्ति का अनावरण हो।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!