Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » कमिश्नर डॉ.संजय अलंग पहुंचे नव गठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ व नगर पंचायत भटगांव…कमिश्नर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती के दिए निर्देश…
    Featured

    कमिश्नर डॉ.संजय अलंग पहुंचे नव गठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ व नगर पंचायत भटगांव…कमिश्नर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती के दिए निर्देश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanOctober 28, 2022No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    कार्तिक जायसवाल
    बिलाईगढ़ : संभागायुक्त बिलासपुर डॉ.संजय अलंग आज नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ और नगर पंचायत भटगांव पहुंचे। यहां उन्होंने वार्षिक निरीक्षण रोस्टर एवं राजस्व प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के तहत बिलाईगढ़ स्थित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय के अलावा भटगांव तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर डी.राहुल वेंकट भी उपस्थित रहे। संभागायुक्त डॉ.अलंग ने तहसील कार्यालय में राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन भू-अर्जन के लंबित और निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों को निर्धारित अवधि में निराकृत कर रिकार्ड दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, सर्विस बुक और रिकार्ड रूम, डब्लूवीएन, माल जमादार, नकल शाखा, नायब नजीर, राजस्व न्यायालय, रीडर शाखा, कानूनगो शाखा, नजरात शाखा सहित अन्य शाखा के समस्त पंजियों का अवलोकन किया और सभी शाखाओं के पंजियों को अपडेट करने के निर्देश दिए।

    संभागायुक्त डॉ.अलंग ने नक्शा अपडेट, डिजीटल हस्ताक्षर, नक्शा, खसरा और बी-1 के प्रति के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिवाय आमदनी पंजी, नोटिस तामिली के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा सहित रिकार्ड दुरूस्ती पर मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए। बिलाईगढ़ में पत्रकारों के द्वारा निरीक्षण के संबंध में पूछे जाने पर संभागायुक्त डॉ.अलंग ने कहा की वार्षिक निरीक्षण एवं राजस्व प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के तहत निर्धारित प्रक्रिया के तहत निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे किसानों को धान विक्रय में परेशानी नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से चर्चा कर तहसील के कामकाज की भी जानकारी ली।

    इस मौके पर एडीएम निष्ठा पाण्डेय तिवारी, ज्वाईंट कलेक्टर डॉ.स्निधा तिवारी, एसडीएम सारंगढ़ मोनिका वर्मा, एसडीएम बिलाईगढ़ के.एल.सोरी सहित तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

    संभागायुक्त ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक :- संभागायुक्त बिलासपुर डॉ.अलंग ने नगर पंचायत भटगांव में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा जैसे प्रकरणों में अविलंब कार्य करने के लिए निर्देशित किया। संभागायुक्त डॉ.अलंग ने आरबीसी 6-4 के प्रकरण को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान संभागायुक्त डॉ.अलंग ने राजस्व विभाग से जुड़े फौती नामांतरण, नामांतरण, आपसी बंटवारा, सीमांकन, किसान किताब प्रदाय करना, बी-1, आय, जाति, निवास, डिजिटल हस्ताक्षरित अभिलेख उपलब्ध कराना, राजस्व कोर्ट में लंबित प्रकरणों का निराकरण तथा आदेश प्रदाय करना तथा रिकार्ड दुरूस्ती व अन्य राजस्व संबंधी कार्यो की क्रमवार समीक्षा करते हुए इसे तेजी से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का क्रमवार जांच कर निराकरण करें, ताकि प्रकरण लंबित न हो। इससे किसानों के साथ हितग्राहियों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा तामिली समय पर हो, ताकि अपील समय पर सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को राजस्व प्रकरणों के मॉनिटरिंग के लिए टेबल निरीक्षण के निर्देश दिए। वही नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, पार्षद प्रतिनिधि संजीव साहू, लीलाधर वैष्णव, सुरेश रघु ने संभागायुक्त को पुष्प गुच्छ भेट किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,046 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,686 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,376 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,207 Views
    Don't Miss

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    By Ghatna ManchanMarch 19, 20260

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन……

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1050923
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.