गिरीश सोनवानी
देवभोग में नवाखाई भेठ घाट व किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। आयोजन में शामिल होने सीएम के करीबी माने जाने वाले खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन देवभोग पहूँचे। स्वागत में भले ही गुटबाजी झलकी पर सभा मे किसानो की भारी नजर आई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भपेन्द्र मांझी के नेतृत्व में देवभोग प्रवेश द्वार माने जाने वाले वेयर हाउस के पास स्वागत किया गया तो जिला अध्यक्ष भावसिंह व उपाध्यक्ष सूखचन्द बेसरा के नेतृत्व में जनपद पंचायत के पास स्वागत किया गया।पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अतिथियो के स्वागत में कोई कसर नही छोडा।आतिशबाजी, बैंड के अलावा ओड़िसा के मादली नृत्य के साथ करीब एक किलोमीटर पैदल जुलूस निकाल कर कार्यक्रम स्थल गांधी चौक ले जाया गया। कार्य्रकम में प्रदेश कांग्रेस के विनोद तिवारी, आलोक चन्द्राकर, तपेश्वर ठाकुर, दुर्गाचरण अवस्थी, अरुण मिश्रा, अरुण सोनवानी श्रवण सतपथी, नीरज ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष ललिता यादव, भोला जगत समेत बड़ी सँख्या में ब्लॉक व जिला पदाधिकारी मौजुद थे। जनता किसान की योजनाओ को भाजपा रेवड़ी का नाम दिया – कार्यक्रम के मूख्य अतिथि गिरीश देवांगन ने कहा कि भाजपा के 15 साल में गरीब, किसान व आम जनता की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई थी। कांग्रेस सत्ता में आते ही इसे भुपेश सरकार ने सवारना शुरू कर दिया। धान का समर्थन मूल्य बढाया, 10 हजार करोड़ का कर्जा माफ हुआ, बिजली बिल हाफ हुए, वनोपज के सरकारी खरीदी की नीति बनी दायरा बढाया, 200 करोड़ के गोबर खरीदी का इतिहास बनाया। दर्जन भर नए जिले, तहसील, उपतहासिल व सैकड़ो धान खरीदी केंद्र व बैंक खोले गए ताकि जनता की आर्थिक दशा सुधरे व सुविधाए मिले। पर यह सब भाजपा को रेवड़ी लगता है, भाजपाई रेवड़ी बाटना कह कर जनता का अपमान करती है। क्या ऐसे पार्टी को सबक सिखाया नही जाना चाहिये। आने वाले चुनाव में बिंद्रनवागढ़ में कांग्रेस को जीताना है।सभा को जीप अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव व ज़िला पँचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने सम्बोधित कर मिशन 2023 में विधान सभा व लोकसभा चुनाव में हर हाल में कांग्रेस का साथ देने कहा, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके।
157 लोगो ने कांग्रेस प्रवेश किया : इस किसान सम्मेलन में कांग्रेसी नेता कुंजल राम यदु के नेतृत्व में कट्टर भाजपाई माने जाने वाले यादव समाज के 101 लोगो ने तो जोगी कांग्रेस पदाधिकारी चंदन सोनी के नेतृत्व में 65 जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।सभी को ब्लॉक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं गिरीश देवांगन ने फूल माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया।