ताराचंद पटेल
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत नवापारा स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी शिक्षक गण एवं छात्र छात्राओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वही इस दौरान अधिवक्ता फिरीतलाल खटकर अ. ज. प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी जिला संयुक्त सचिव बलौदा बाजार जिन्होंने ग्राम पंचायत नवापारा में संविधान दिवस के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की छायाचित्र में पुष्पहार एवं फुल अर्पित किया एयर संविधान की जानकारी दी।
कार्यक्रम में छतराम केवट, सादराम पटेल, रामलाल पटेल, मोहन लाल चौहान, श्रीमती गीता बाई पटेल, श्रीमती सरोजनी बाई पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।







