रुपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में आज सरस्वती सायकल योजना के तहत 30 छात्राओं को सायकल वितरित की गई। बता दे कि यह छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, इस योजना में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल परिवार के छात्राओं को सायकल प्रदान करना है। वही सायकल मिलने से बच्चों के चेहरे में ख़ुशी, पगडंडियों से पक्की सड़क तक घूमते पहियों के साथ घंटी की टिन -टिन की आवाज़ और स्कूल पहुँचने की सुकून भरी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर कौशिल्या बाई विश्वकर्मा सरपंच ग्राम पंचायत खुरसुला, रामलाल डडसेना, शंकर लाल नागेश, रामचरण, रामजी साहू, छेड़ूराम, श्यामसुंदर के अलावा शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण, पालक सदस्य तथा संस्था प्राचार्य रामसहाय डडसेना, हरेंद्र कुमार शांडिल्य, देवेन्द्र कुमार राकेश, सालिक राम साहू, श्याम लाल नवरत्न, मदनलाल तोमर, लीलेश कुमार राजेश, हर्षवर्धन रत्नेश, महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, सुनीता चतुर्वेदी, उमेंद सिंह वर्मा, सोहन लाल डडसेना, सुरेश कुमार रात्रे, उमाशंकर साहू, निर्मल कुमार खुटे, शिवकुमारी महीनाँगे, घनश्याम नागेश, कुसुमलता ठाकुर उपस्थित रहे।







