रूपेश श्रीवास
बिलासपुर : राष्ट्रीय मतदाता अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की अगुवाई में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय कोनी बिलासपुर के सामने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर छत्तीसगढ़िया अनुसूचित जाति जनजाति जनजाति वर्ग के व्यक्ति के कुलपति के पद पर नियुक्ति के संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिहार के मार्गदर्शन में विशाल धरना प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए नंद कुमार बघेल ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलकर उन्होंने छत्तीसगढ़ के केंद्रीय प्रतिष्ठानों में छत्तीसगढ़ वासियों को नियुक्त करने में प्राथमिकता देने की मांग किया है। इसी विषय में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति को कुलपति की नियुक्ति की मांग पर धरना में आए हैं। उन्होंने कम समय में वृहद आयोजन हेतु राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास को विशेष रूप से बधाई दिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए छत्तीसगढ़ वासियों के हितों के लिए प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार लगातार कार्य कर रही है, जो देश में रोल मॉडल का काम कर रहा है वह सदैव अपने समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ वासियों के हितों के लिए संकल्पित है और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति के व्यक्ति को नियुक्ति की मांग का समर्थन करते हैं इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुकेश बंजारे, मुकेश अग्रवाल, राजेश सिंह आयुष, चंद्रप्रकाश केसरवानी, सुशीला टंडन, रामकुमार गेंदले, शुभम श्रीवास, रोहन दीपक श्रीवास, राहुल श्रीवास, सुरेश यादव, तारण टंडन, धर्मेंद्र आसरे, प्रमोद यादव, आशु केवट, संजय केवट, संजय सूर्यवंशी, छोटी बघेल, रानू मानिकपुरी, डा.चमरु पटेल, रमेश प्रजापति, मुकुंद श्रीवास, नेहरू प्रधान, पार्थ कुमार, तारण टंडन, मनीष सोनवानी, संतोष सोनवानी, रिंकू सोनी सहित पिछड़ा वर्ग के दिलीप कौशिक, क्रांति साहू, जगदीश कौशिक, उमेश कश्यप, गणेश वर्मा, कौशल श्रीवास्तव, कृष्णा श्रीवास, मोहसिन खान, राहुल सिंह ठाकुर, राकेश चौहान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।







