बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के प्रयास से बिलाईगढ़ विकासखंड में तहसील कार्यालय भवन के लिए करोड़ो रूपये की स्वीकृति मिली है। जिस पर विधायक राय ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जी के प्रयास से नवीन तहसील का दर्जा मिला तथा उनके पुनः प्रयास से इसी सत्र में भी भटगांव, टुण्ड्रा और सोनाखान में तहसील भवन निर्माण हेतु करोड़ो रूपये की स्वीकृति मिली है। जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। वही क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक पंच वर्षीय में कोई इतना कुछ कर सकते है तो वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ही कर सकते है।

आभार व्यक्त करने में प्रमुख रूप से भागवत साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़, पंकज चन्द्रा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा, युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, तोसराम साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़, राजा अग्रवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बिलाईगढ़, ताराचंद देवांगन अध्यक्ष कृषि उपज मंडी भटगांव, प्रवेश दुबे, द्वारिका देवांगन, दिलीप अनंत, दयाराम साहू, नेतराज कुर्रे, विनोद रात्रे, इतवारी साहू, नीतीश बंजारे, गोपाल दुबे, संजय साहू, हेमंत दुबे, मुकेश्वर साहू, मुद्रिका राय राय आदि शामिल है।







