भोरमदेव बाबा के दर्शन करने पहुंची महिलाओं तथा बालक बालिकाओं को महिला सेल टीम के द्वारा अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर मोबाइल फोन में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

इलियास मोहम्मद
कबीरधाम : कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में अभिव्यक्ति महिला एवं बाल बालिकाओं की सुरक्षा तथा जागरूकता अभियान के तहत लगातार जिले के अलग-अलग स्थानों पर महिला सेल टीम के द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक-01.08.2022 को महिला सेल प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक विजया कैवरत एवं टीम के द्वारा सावन के पावन पर्व में बाबा भोरमदेव दर्शन के लिए आए महिलाओं एवं महाविद्यालय तथा विद्यालयों की छात्राओं को अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप की उपयोगिता के बारे में बता कर उनके मोबाइल फोन पर मोबाइल ऐप अभिव्यक्ति डाउनलोड कराया गया। छात्राओं को घरेलु हिंसा, लैंगिक अपराध, साईबर सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न की जानकारी, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी, छेड़खानी, आत्मरक्षार्थ,अभिव्यक्ति ऐप एवं बच्चों की सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी दिया गया।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!