गिरीश सोनवानी
देवभोग : देवभोग के लाटापारा में दक्षिण मुखी मां काली दशहरा पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस दशहरा में अंचल के आस पास के देवियों को भी आमंत्रित किया गया। वही रात्रि में रावण दहन पश्चात नाटक का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता सेनानी के पोते श्री राजेश पांडे उनके पुत्र आशीष पांडे साथ में उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा पांडे शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश बघेल व उपसरपंच लोकेश ध्रुव ने की। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत लाटापारा पारा ग्रामीण मंच विजय कश्यप, डिक्सन कस्यप, राकेश यादव, केसरी टकेश्वर बघेल, चीनू गागर्व, गौतम बघेल, अखिलेसुवर बघेल उपस्थित रहे। वही नाटक कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता सेनानी के परिवार आशीष पांडे के द्वारा ₹1000/ व विजय कुमार कश्यप ₹5000/ प्रदान किया गया।







