छत्तीसगढ़ में यहां बनेगी फिल्म सिटी…स्थानीय संस्कृति एवं पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : प्रदेश के महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म सिटी विकसित की जा सकती है। इसकी शुरूआत हो चुकी है। प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी और जिला प्रशासन के अफसर साइट विजिट के लिए पहुंचे।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय फुगड़ी खेल में कक्षा दूसरी की स्नेहा रही प्रथम…दो घंटे 20 मिनट तक फुगड़ी खेलकर लोगों को किया अचंभित…

- Advertisement -

राज्य सरकार महासमुंद जिले के ग्राम बिरबिरा में जल्द फिल्म सिटी बनाने जा रही है। छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी बनने के बाद प्रदेश में फिल्म उद्योग से जुड़े हजारों कलाकारों, टेक्नीशियनों और निर्माता-निर्देशकों सहित स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। संस्कृति मंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यह फिल्म सिटी बनाने के लिए उपयुक्त स्थल है। फिल्म सिटी के माध्यम से यहां स्थानीय संस्कृति एवं पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर अलग से पहचान मिलेगी।

छत्तीसगढ़ : स्कूल लैब में हादसा…सफाई के दौरान तेजाब से झुलसी छात्राएं…छात्राओं को बिलासपुर किया गया रेफर…

महासमुंद के कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि यहां राजस्व की लगभग 327 एकड़ जमीन चिन्हांकित की जा रही है। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से बिरबिरा लगभग 4-5 किलोमीटर, नवा रायुपर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर ये स्पॉट स्थित है। रोड कनेक्टविटी भी बेहतर होने की वजह से यहां काम आसान होगा।

Latest News

51 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार…अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा…

51 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार...अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा... गिरीश सोनवानी गरियाबंद : गरियाबंद जिले के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!