गिरीश सोनवानी
देवभोग : देवभोग विकासखंड अंतर्गत धोराकोट जे के सीमेंट कंपनी के द्वारा निशुल्क शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डॉक्टर जफर कुरेशी के निर्देश एव टीम के द्वारा 50 राज मिस्त्री, सिविल ठेकेदार एव उनके परिजनों का रक्तचाप, रक्त समहू, नेत्र जांच शारीरिक टिटनेस इंजेक्सन, ओपीडी सलाह महत्वपूर्ण जांच करवाया।
कार्यक्रम आयोजन जेके लक्ष्मी सीमेंट के डीलर शिवम सेल्श धोराकोट के ध्रुवापारा के माध्यम से संचालित किया गया। इस दौरान कंपनी के अधिकारी आकाश तिवारी एव अमित सिंह मौजूद रहे। बता दे कि जिले में पहली बार सीमेंट कंपनी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी कंपनी द्वारा कराया गया है।







