बिलाईगढ़ : बिलाईगढ विधानसभा के सलिहा ( पिरदा) मे एक दिवसीय किसान चौपाल आयोजन कर भाजपा द्वारा किसान हित में चलाए जा रहे गौरवशाली योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया गया और केंद्र द्वारा चलाये जा रहे किसान हितैषी योजनाओ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। जिसको लेकर प्रियदर्शनी दिव्य बिलाईगढ विधानसभा छ.ग. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजा मोर्चा एवं सह संयोजक बेटी बचाओ, बेटी पढाव प्रकल्प ने गांव गांव जाकर किसान चौपाल लगाकर सभी को केंद्र के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दे रहे है। जिससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक केंद्र के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और प्रत्येक व्यक्ति इसका सदुपयोग कर सके। इसी क्रम को लेकर वे बिलाईगढ़ विधानसभा में मेहनत कर सक्रिय होकर गांव गांव घूम रहे है, जिससे आने वाले समय मे कोई भी व्यक्ति योजनाओं से छूट न जावे इनकी चिंता कर रही है और कड़ी मेहनत कर रही है निश्चित रूप से आने वाले समय मे इनका लाभ सभी को मिलेगा क्योकि जानकारी के अभाव में लोगो को भटकना पड़ता है ऐसे में वे योजना की पूर्ण जानकारी देकर समाज सेवा के रूप में अपना कार्य कर रहे है और उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुचाना मेरी पहली प्राथमिकता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक के रूप में शंकर लाल नायक और वक्ता के रूप में प्रियदर्शिनी दिव्य, वरिष्ट भाजपा नेता दुर्गेश केसरवानी, संजय जांगड़े ने किसानों की बीच अपनी बात रखी।







