द्रोणा पब्लिक स्कूल बया में मनाया गया भव्य वार्षिकोत्सव एवं मातृ पितृ दिवस…
बया : वनांचल क्षेत्र के अंतर्गत द्रोणा पब्लिक स्कूल पिथौरा में बुधवार को वार्षिक उत्सव एवं मातृ पितृ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान शंकर अग्रवाल जी एवं विशेष अतिथि श्रीमान शशि प्रधान, श्रीमान विक्की सलूजा, श्रीमान प्रेम शंकर पटेल जी शामिल हुए। मुख्य अतिथि व आयोजकों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि श्रीमान शंकर अग्रवाल जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्रा व छात्राओं द्वारा स्वागत गीत ,नृत्य प्रस्तुति सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर श्रीमान शंकर अग्रवाल जी ने संबोधित करते हुए वार्षिक उत्सव की आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ कला संस्कृति से जोड़ना है इस तरह की कार्यक्रम बच्चों की भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने में मददगार साबित होती है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थी देश के भावी नागरिक हैं विद्यार्थी भारत का भविष्य है हम सभी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए क्योंकि बिना शिक्षा के उज्जवल भविष्य की कामना करना असंभव है। उन्होंने आगे कहा कि यदि हमारे पास ज्ञान न हो तो हमारा जीवन सुख सुविधा व मान-सम्मान से वंचित रह जाएगा इसलिए हम सभी को मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक जोर देना होगा। इस मौके पर द्रोणा पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमान विकास डडसेना, सुभाष डडसेना , जानकी धीवर, शिक्षकगण गोदावरी ध्रुव ,सुजाता साहू, गिरधारी ध्रुव, गोपाल पटेल, किरण ध्रुव, श्रेया यादव, छाया रानी राजपूत ,अनीशा राय ,मुसर्रत परवीन , अमिता यादव, मंजू साहनी, भानुमति बरिहा ,किशन यादव ,पूजा यादव, डिगेश्वरी नायक, डिंपल साहू ,रमेश साहू, रोहिदास चौहान आंचल मसीह, सुषमा नायक एवं समस्त शिक्षक गण शामिल हुए।







