कसडोल : कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झबड़ी में तिरंगा कबड्डी टीम के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिया का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू शामिल होंगी। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति जिला पंचायत बलौदाबाजार गोरेलाल साहू एवं महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार योगेंद्र विमल देवांगन होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ 21 जनवरी से होगा वही इस प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 15 हजार, द्वितीय इनाम 11 हजार, तृतीय इनाम 7 हजार एवं चतुर्थ इनाम 4 हजार रुपये रखा गया है। वही प्रतियोगिया में एंट्री फीस 300 रुपये रखा गया है।







