गिरीश सोनवानी
देवभोग : गरियाबन्द जिले मे कांग्रेस के हाँथ से हाँथ जोड़ो पदयात्रा अभियान जोरो पर चल रहा है। राहुल गांधी के सफल पदयात्रा के बाद अब बूथ स्तर पर आम मतदाताओं से सीधी संवाद के लिए चलाए जा रहे इस अभियान का ब्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। 26 जनवरी से इस यात्रा की शुरूवात किया गया जो 22 मार्च तक जिले के 574 बूथों तक पहूचना है।अभियान में सबसे ज्यादा फ़ोकस भाजपा के गढ़ माने जाने वाले बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में किया गया है। गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र के अभियान के प्रभारी कद्दावर आदिवासी नेता सेवन पुजारी के हाथों में दिया गया है। जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू समेत जिले के तमाम बड़े नेता गांव व गरीब तक सीधा संपर्क कर रहे है। भुपेश सरकार के गांव गरीब के लिए बनी योजना की सफलता व केंद्र सरकार के कारोबारी प्रेम के चलते बढ़ी महंगाई से किस तरह त्रस्त है उसकी जानकारी कांग्रेसी गांव के चौपाल में दे रहे है। इस अभियान को सीधे तौर पर आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अभियान से कार्यकर्ता भी सक्रिय हुए हैं।
गरियाबंद जिले में हाँथ से हाँथ जोड़ो पदयात्रा जोरों पर…आदिवासी नेता सेवन पुजारी के नेतृत्व में चल रहा अभियान…
Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -