ताराचंद पटेल
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गिरसा में छत्तीसगढ़ केंवट निषाद समाज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नव निर्वाचित जिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय एवं सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगडे़ शामिल हुए।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने छत्तीसगढ़िया अस्मिता को जगाने का काम बखूबी से किया है। निषाद केवट समाज को सम्मान मिला है। बिलासपुर एयरपोर्ट का नाम बिलासा देवी केवट के नाम पर, अर्जुंदा महाविद्यालय का नाम शहीद दुर्वासा निषाद के नाम, कवर्धा के मत्स्य महाविद्यालय का नामकरण पुनाराम निषाद के नाम पर किया गया है। वही नया रायपुर के एक चौक का नामकरण भक्त गुहाराज निषाद के नाम पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री चिंताराम निषाद सहित केंवट समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







