बया : बया स्थित द्रोणा पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्राचार्य श्री सुभाष डनसेना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ततपश्चात बच्चों द्वारा ग्राम में प्रभातफेरी निकाली गई। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कविताओं भाषणों एवं नृत्य के माध्यम से सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने सुबह प्रभात फेरी निकालकर नगर का भ्रमण किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘देश रंगीला’ गाने से किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुभाष डनसेना एवं विद्यालय शिक्षक किशन यादव देवेंद्र डडसेना, प्रवीण बरिहा, तोष्मिता भोई, डिंपल साहू, डिगेश्वारी नायक, पूजा यादव, सुषमा नायक, रूखमणी सोनवानी सहित बच्चों के पालक उपस्थित रहे।







