अम्बिकापुर : विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बिकापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक दिवसीय नवमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21.06.2023 को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमती अवन्तिका गजोरिया शासकीय योग शिक्षक अम्बिकापुर सरगुजा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वी. के. द्विवेदी द्वारा अतिथियों का स्वागत कर किया गया। उन्होंने बताया कि योग हमारे दैनिक जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने योग से होने वाले विभिन्न फायदे के बारे में बताया। इसके पश्चात् संस्था के प्राचार्य डॉ. आर.एन. खरे ने नवमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि योग भारत में प्राचीनकाल से चला आ रहा है उन्होंने प्रतिदिन योग तथा प्राणायाम करने की अपील करते हुये संस्थाहित में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कोरोनाकाल में योग को वरदान बताते हुए कहा कि योग से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। इसके पश्चात् श्री महीधर दुबे, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है जो कि हमारे देश की देन है। उन्होंने बताया कि योग से हमारा दिमाग और मन शांत रहता है। उन्होने अपील कि सभी लोग अपने दिनचर्या से आधा घण्टा निकालकर प्रतिदिन योग करें। इसके पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमती अवन्तिका गजोरिया शासकीय योगशिक्षक अम्बिकापुर सरगुजा ने सभी उपस्थित स्टॉफ, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं को योग एवं प्राणायाम कर के सभी को योगाभ्यास कराया। उन्होंने भ्रस्तिका प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ध्यानात्मक प्राणायाम आदि के बारे में योगाभ्यास कराया। इसके पश्चात् श्री विजय गजोरिया योग प्रशिक्षक कल्याणपुर आयुष विभाग द्वारा बताया गया कि हमें आहार, विचार एवं दिनचर्या को सही रखने से शरीर का स्वास्थ्य ठीक रहता है। उन्होनें विभिन्न योगासनों के माध्यम से विभिन्न बीमारियों को योग के माध्यम से दूर करने के उपाय बताये।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी श्री महीधर दुबे, सहायक प्राध्यापक ने दिया इस दौरान विभिन्न स्टॉफ, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







