जांजगीर चाम्पा : जहरीले गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत…ऐसे हुआ हादसा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

जांजगीर चाम्पा : जहरीले गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत…ऐसे हुआ हादसा…

- Advertisement -

जांजगीर चाम्पा : जांजगीर चांपा जिले में कुए के जहरीले गैस की चपेट में आने से पांच लोगो की मौत हो गई है, कुए से शव को निकालने की कोशिश की जा रही है, घटना के जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है। वही इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किए है।

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किकिरदा में कुएं में जहरीली गैस के सम्पर्क में आने से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि गांव की एक व्यक्ति कुआं में गिरी लकड़ी को निकालने के लिए गया था, इसी दौरान गैस रिसाव होने के कारण उसकी मौत हो गई, उसे बचाने के लिए पड़ोस के रमेश पटेल आया। तो उसका भी दम घुट गया, रमेश को बचाने उसके दोनों बेटे राजेंद्र,जितेंद्र भी कुआं अंदर चले गये फिर पडोस के टिकेश चन्द्रा उसे बचाने कुआ अंदर चला गया उसकी भी मौत हो गई।

घटना के सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची, SDRF की टीम को मौके पर बुलाया ,शव को निकालने की कोशिश चल रही है।

इस घटना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा “जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।

- Advertisement -
Latest News

राजस्व मंत्री से मिला मध्यान्ह भोजन डाटा आपरेटर संघ…इस संबंध में हुई चर्चा…

राजस्व मंत्री से मिला मध्यान्ह भोजन डाटा आपरेटर संघ...इस संबंध में हुई चर्चा... बिलाईगढ़ : कमलेश साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!