सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तेंदुए ने दी दस्तक, मवेशियों को मारा…जंगली जानवरों का भी किया शिकार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तेंदुए ने दस्तक दी है। यहां तेंदुए ने कई लोगों की बकरियां खा ली है। कई मवेशियों को भी मार गिराया है। जिससे लोग दहशत में हैं। मामला बरमकेला वन परिक्षेत्र का है।

- Advertisement -

बता दे कि बरमकेला में पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ घूम रहा है। उसने यहां पर पूरी तरह से आतंक मचा रखा है। लोगों के अनुसार उनकी कई बकरियों को तेंदुखा खा चुका है। जिससे उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। गांव के लोग मवेशियों व बकरियों पर निर्भर हैं।

छत्तीसगढ़ : मां ने अपनी ही 4 महीने की बच्ची को जिंदा कुएं में फेंका…बोली-भूत ले गया होगा…इस वजह से दिया घटना को अंजाम…

गांव के लोगों ने बताया कि उन्होंने यहां पर तेंदुआ देखा था। उसने उनकी कई गायों को मार दिया है। आए दिन जंगली जानवरों की लाशें भी दिखती हैं। ऐसे में उन्होंने जंगल आना भी कम कर दिया है। साथ ही अपने जानवरों को भी जंगल नहीं भेजना चाहते। मगर चरने की वजह से उन्हें छोड़ना पड़ता है।

संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने पूजा अर्चना कर की धान खरीदी की शुरुआत…राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं…

लोगों ने आरोप लगाया है कि कई बार उन्होंने इस बात की सूचना वन विभाग को दी है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसके 2 महीने पहले भी तेंदुआ आ गया था। तब भी उनने कई जंगली जानवरों को खाया था। फिर भी वन विभाग ने उसका रेस्क्यू नहीं किया। जिसके कारण आज परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।

Latest News

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न... गिरीश सोनवानी देवभोग : लकेश्वरी बाल समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु...

More Articles Like This

error: Content is protected !!