राज्यस्तरीय मानद उपाधि राज्य अलंकरण 2024 नागार्जुन सम्मान से महादेव जायसवाल सम्मानित…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

राज्यस्तरीय मानद उपाधि राज्य अलंकरण 2024 नागार्जुन सम्मान से महादेव जायसवाल सम्मानित…

- Advertisement -

बिलाईगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष में प्राकृतिक शिक्षक विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ के द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर में राज्य स्तरीय मानद उपाधि 2024 का आयोजन किया गया इस विराट आयोजन में बलौदा बाजार भाटापारा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला दर्री के शिक्षक महादेव प्रसाद जायसवाल जी को नागार्जुन सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान शैक्षणिक चेतना गुणवत्ता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं खिलौना अधारित प्रशिक्षण नाशमुक्ती उपलब्धियां के लिये प्रदान किया गया महादेव जायसवाल को अभी तक अनेकों राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है इसके साथ ही नवाचारी शिक्षा के रूप में खिलौना आधारित प्रशिक्षण बच्चों के सवागीण विकास हेतु विशेष योगदान दिया जाता है तथा नशा मुक्ति अभियान बच्चों को प्रतिवर्ष टाई बेल्ट कापी पेन का निशुल्क का वितरण उनके द्वारा किया जाता है इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार श्रीवास्तव कुलपति महाविद्यालय विद्यालय जगदलपुर छत्तीसगढ़ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे अभिषेक शुक्ला विशिष्ट अतिथि आईएस नेम दिन इंदिरा गांधी कृषि विद्यालय जगदलपुर अजय कुमार मंडावी पद्मश्री शिल्पकार छत्तीसगढ़ बी एस बघेल जिला शिक्षा अधिकारी जिला बस्तर नीरज वर्मा साइंस एक्टिविटीज इसरो रश्मि वर्मा साइंस एक्टिविटी साइंस पार्क गोंदिया महाराष्ट्र इसके साथ गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति रही कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व सरस्वती माता के तिलक चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सम्मान प्राप्त शिक्षकों का पद पक्षालन कर सम्मानित शिक्षकों को श्रीफल शाल अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया प्राप्त सम्मान के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रमाकांत देवांगन संकुल प्राचार्य जी आर सेंगर संकुल समन्वयकश्री देवराम साहू जी गंगा राम मांझी तुलसी प्रसाद साहू शांति कुमार साहू के द्वारा बधाई प्रदान किया गया।

Latest News

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया 997 किलो गांजा का नष्टिकरण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा किया गया 997 किलो गांजा का नष्टिकरण... बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जब्त किये गए...

More Articles Like This

error: Content is protected !!