सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही…फरार गांजा खरीददार युवती गिरफ्तार…
सारंगढ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सरिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही गांजा खरीददार महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपिया सहोद्रा डहरिया पिता संतोष डहरिया उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम अमरताल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा की रहने वाली है।
पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर जिले में गांजा की खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एंड टू एंड विवेचना करते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 जनवरी 2026 को सरिया थाना के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BG 4857 से उड़ीसा से गांजा लाते हुए दो आरोपी रमा कुमार खांडे एवं अजय दिवाकर, दोनों निवासी जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से कुल 07 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
विवेचना के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे गांजा सहोद्रा डहरिया को बिक्री के लिए देते थे। इसके बाद से ही आरोपिया फरार थी। आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को सरिया पुलिस ने ग्राम अमरताल से उसे पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने गांजा खरीदकर बिक्री करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सहायक उप निरीक्षक सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, महिला आरक्षक प्रीति खड़िया, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना, दीपक मैत्री एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।








