गिरीश सोनवानी
देवभोग : देवभोग में रसोईया कल्याण संघ के द्वारा सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर सामुदायिक भवन पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। रसोईया संघ ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर पर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रहे है। उनकी तीन सूत्रीय मांगो में रसोइया को नियमतिकरण किया जाए, कलेक्टर दर से मानदेय राशि दिया जाए और साथ ही उन्हें बाहर न निकाला जाए शामिल है।
बता दे कि संघ के सभी सदस्यों को कर्मचारियों के द्वारा माह जनवरी से जुलाई तक का वेतन नही दिया गया है और तो और सात सात माह का वेतन को रोक दिया गया जिससे उनके परिवार को भरण पोषण हेतु परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर रसोईया संघ के अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जाने से स्कूलो में बच्चों के लिए बनने वाले मध्यान्ह भोजन काफी प्रभावित हो रहा है। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि भूपेश सरकार के द्वारा जन घोषणा में आदेश किया गया था कि रसोईया संघ को दस दिनों के भीतर कलेक्टर दर से वेतन दिया जाएगा। लेकिन आज पर्यन्त तक नही मिल पाया। उन्होंने कहा कि अगर शासन के द्वारा मांगो को पूरा नही किया जाता है तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जावेगा।