छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ ने चलाया सफाई अभियान…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

लैलूंगा : नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ द्वारा आज 1 नवंबर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत गहनाझरियां के हाईस्कूल में सफाई अभियान चलाया। बता दे कि छत्तीसगढ़ की स्थापना 1 नवंबर 2000 को हुआ था। 22 साल पहले आज ही के दिन मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आया था। रायगढ़ जिले के जिला युवा अधिकारी श्री चन्द्रभूषण चौबे के मार्गदर्शन एवं लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश चौहान एवं चंदन पटेल के निर्देशानुसार सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। यह सफाई अभियान स्कूल परिसर, खेल मैदान, मंदिर परिसर, सड़क, सांस्कृतिक मंच, सार्वजनिक स्थल एवं सार्वजनिक काम्प्लेक्स में फैले हुए प्लास्टिक कचरा को इकट्ठा कर उसको डिस्पोज किया गया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सभी ने अपना अहम योगदान दिया। इस कार्यक्रम को ग्राम पंचायत गहनाझरियां ( बरखोरिया) के बच्चे, शिक्षक – शिक्षिका एवं लैलूंगा ब्लाक के विजयी युवती मंडल अध्यक्ष रीना चौहान, कमला तिग्गा, हुमेश्वरी नाग एवं सत्यम यादव और उनके साथियों ने अहम भूमिका निभाई । यह कार्यक्रम लैलूंगा ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रमेश चौहान एवं चंदन पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Latest News

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न... गिरीश सोनवानी देवभोग : लकेश्वरी बाल समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु...

More Articles Like This

error: Content is protected !!