भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुभाष जालान का प्रथम जिला आगमन पर भव्य स्वागत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

कार्तिक जायसवाल
सारंगढ़ : भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुभाष जालान का प्रथम जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला आगमन हुआ। जहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ जगह-जगह चौक चौराहों पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन एवं वंदन किया।

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के नेतृत्व में परसदा से भव्य मोटर साइकिल रैली निकाली, ग्राम छिंद में केडार मंडल द्वारा व गड़ चौक सारंगढ़ में फल से तौलकर स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रतापगंज के पास गुडेली मंडल के द्वारा स्वागत किया। साप्ताहिक बाजार में स्थित अमर चंद्र शेखर आजाद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

गुरुघासीदास पुष्पा वाटिका में बाबा गुरुघासीदास जैतखाम में मत्था टेककर पूजा अर्चना की गई। फिर भाजपा जिलाध्यक्ष का काफिला सारंगढ़ चौक पहुंचा जहा भारत माता का माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ नगर मंडल द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। रानी लक्ष्मी बाई व्यवासाहिक परिसर में युवा मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया। तुर्की तालाब मोड़ के पास सालार मंडल द्वारा, जय स्तंभ के पास बरमकेला, लेंधरा मंडल व आजाद चौक में सरिया मंडल द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

वही अग्रेसन भवन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सयुक्त भाजपा मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। वही अग्रेसन भवन में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि मुझे हमारे शीर्ष नेतृत्व ने महति जिम्मेदारी दी है मैं इस दायित्व को पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुनः सत्ता में वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत करने का प्रयास करूंगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग की अपेक्षा रखता हूॅ। हमारे कार्यककर्ताओं का दायित्व बनता है कि जिस तरह मैं उनसे कंधे से कंधा मिला कर चलता रहा भविष्य में वे भी हमारे साथ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे। इस दायित्व को पूरा करने में आप सभी लोगों का सम्बल और सहयोग मुझे मिलता रहेगा। छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार के झूठे वायदों छलावा से जनता त्रस्त है। भूमाफिया, शराब, रेत माफिया का राज है चारो ओर अराजकता है और अपराधों की संख्या में तेजी के वृद्धि हो रही है। लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य का जिस दु्रतगति से विकास होना था वह नही हो रहा है, अतः 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी को कड़ी मेहनत कर कमल खिलाना है और छत्तीसगढ़ के लोगों की जीवन में खुशहाली लाना है। वही आगे उत्बोधन में जालान ने कहा कि छत्तीसगढ़ की दमनकारी कांग्रेस सरकार को आने वाले 2023 के चुनाव निश्चित रूप से हार का सामना करना पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा है कि आने वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद गुहाराम अजगले जी, पूर्व विधायक केराबाई मनहर जी , पूर्व विधायक बिलाईगढ़ एवं बलौदाबाजार भाटापारा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े जी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगत नाथ पाणिग्रही जी, पूर्व विधायक जवाहर नायक जी, पूर्व विधायक शमशेर सिंह जी, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी, जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ केसरवानी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भुवन लाल मिश्रा जी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष गुलाब चंद अग्रवाल जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल जी, भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया जी, जिला उपाध्यक्ष बलौदाबाजार द्वारिका साहू जी, जिला मंत्री मीरा धरम जोल्हेे, जिला पंचायत मंत्री बलौदाबाजार चंचला महिलांगे, जिला प्रचार प्रसार बलौदाबाजार मनोहर सरजाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनु जाति मोर्चा दीनानाथ खूंटे, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा कुलकित चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष पुनितराम चौहान, मंडल अध्यक्ष सारंगढ़ अमित तिवारी, कोसिर भूषण चंद्रा, छिंद केडार चिराम साहू, भेड़वन देवेंद्र रात्रे, सालर माल्दा रविन्द्र पटेल, बिलाईगढ़ धनेश साहू, भटगांव झाडूराम चंद्रा, सरसीवा झाडूराम साहू, बरमकेला मनोहर पटेल, लेंधरा भूतनाथ पटेल, सरिया परदेशी प्रधान,वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गोपाल, भाजपा नेता मनोज लहरे, सोनू छबड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम पटेल, जीवन रात्रे, शिवरात्रि केशरवानी, दुर्गेश केशरवानी,रामनारायण देवांगन, हेतराम साहू,मयूरेश केशरवानी, हरिनाथ खूंटे, बैजू सोनवानी, संतोष सुलतान, संजय सोनवानी, खूबचंद मिरी, गिरवर निराला, कन्हैया साहू, प्रह्लाद डडसेना, सतीश रात्रे, कमलेश कुर्रे, ललित बर्मन, प्रभु जटवर, डॉ. दिनेश लाल जांगड़े, रेशम कुर्रे, किंकर कुर्रे, लक्ष्मी साहू, ललिता राजू निराला, नवीन वैष्णव, निलेश दुबे, सोमेश बंजारे, नारायण साहू, दुर्गेश यादव, देवेश साहू,टाईगर कुर्रे, गुड्डा साहू, फूलचंद जयसवाल, देवेंद्र खूंटे, पंकज दास, गोलू साहू, विशाल चौहान सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Latest News

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न... गिरीश सोनवानी देवभोग : लकेश्वरी बाल समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु...

More Articles Like This

error: Content is protected !!